श्रमिक कानूनों के विरोध में 26 नवंबर को भारत बंद
केंद्र सरकार द्वारा पारित श्रमिक कानूनों के विरोध में विभिन्न मजदूर संगठनों द्वारा 26 नवंबर को भारत बंद की काल की गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, बटाला : केंद्र सरकार द्वारा पारित श्रमिक कानूनों के विरोध में विभिन्न मजदूर संगठनों द्वारा 26 नवंबर को भारत बंद की काल की गई है। इसे लेकर सोमवार सुबह गुरमीत सिंह बख्तरपुरा और कामरेड मंजीत राज के नेतृत्व में शहर के 11 मजदूर संगठनों से संबंधित नेताओं का एक जत्था जालंधर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व गुरमीत सिंह बख्तरपुरा ने केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के लिए 40 कानूनों के स्थान पर चार कानूनों को स्थान देने और पंजाब में 60 फीसद लेबर इंस्पेक्टर के पद खत्म कर देने पर विचार-विमर्श कर भारत बंद के लिए अगली कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए जालंधर जाने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें