-विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थक माहौल खराब करने की ताक में : हनी महाजन
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शिव सेना ¨हदोस्तान पार्टी के युवा प्रदेश प्रमुख हनी महाजन ने प्रेसव
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 05:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शिव सेना ¨हदोस्तान पार्टी के युवा प्रदेश प्रमुख हनी महाजन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि रेफरेंडम 2020 के नाम से विदेशों में बैठे कुछ खालिस्तानी समर्थक पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हनी महाजन ने कहा कि इंग्लैंड सरकार द्वारा रेफरेंडम 2020 के नाम पर कांफ्रेंस करने की इजाजत दी है वह बिल्कुल गलत है, क्योंकि इतिहास गवाह है कि अंग्रेजों ने पहले ही देश को बांटने में एक पूरी भूमिका निभाई थी और अब वह दोबारा उसी राह पर चल रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह देश का माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें