धान की तौल में हेराफेरी करने वाले दो आढ़ती काबू
कृषि अधिकारी गुरमीत सिंह जोहल ने स्थानीय दाना मंडी में धान की तुलाई के दौरान हेराफेरी कर रहे दो आढ़तियों को काबू किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, बटाला : कृषि अधिकारी गुरमीत सिंह जोहल ने स्थानीय दाना मंडी में धान की तुलाई के दौरान हेराफेरी कर रहे दो आढ़तियों को काबू किया। इनमें से एक आढ़ती ने किसान की 127 बोरी और दूसरे ने 76 बोरी धान की फसल ली थी। दोनों ने प्रति बोरी 300 ग्राम ज्यादा धान तौला था।
अधिकारियों ने ज्यादा तौला गया धान किसानों को वापस करवा कर मार्केट कमेटी के अधिकारियों को आढ़तियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इन अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसा ही चेकिग अभियान जारी रहेगा और किसी भी ज्यादा तोलने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें