विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर में पूर्व महिला सरपंच को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट, नकदी-सोने समेत CCTV के DVR भी ले गए लुटेरे

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:09 PM (IST)

कलानौर ब्लॉक के वडाला बांगर गांव में दिनदहाड़े पूर्व सरपंच जसबीर कौर को बंधक बनाकर लूटा गया। लुटेरे नकदी, सोने ...और पढ़ें

गुरदासपुर में पूर्व महिला सरपंच को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट। फोटो जागरण

गुरदासपुर में पूर्व महिला सरपंच को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट। फोटो जागरण

HighLights

  1. वडाला बांगर में पूर्व सरपंच महिला को बंधक बनाकर लूटा।

  2. लुटेरे 25 हजार नकद, सोने की बालियां ले गए।

  3. सीसीटीवी डीवीआर भी चुराया, पुलिस जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, कलानौर (गुरदासपुर)। ब्लॉक कलानौर के अधीन आते गांव वडाला बांगर में शनिवार को दिन दिहाड़े लुटेरों ने पूर्व सरपंच महिला को सुबह घर में ही बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे महिला के कानों की बालियां व नकदी लेकर फरार हो गए।

जाते समय लुटेरे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेने के बाद जांच शुरु कर दी है। पुलिस को घटना संबंधी जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच वडाला बांगर जसबीर कौर काहलों पत्नी जसबीर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे, बहु और बेटी कनाडा व इटली में रहते है।

वह घर में अकेली होने के कारण शुक्रवार की रात को पड़ोसियों के घर में सोई हुई थी। शनिवार सुबह जब वह छह बजे अपने घर आई तो दो व्यक्ति उसके घर के गेट के सामने खड़े थे। जो शुक्रवार शाम को भी आए थे। उक्त व्यक्तियों ने उसे कहा कि वह जेल से आए है और उन्होंने उसके पति जसबीर सिंह के बारे में भी बात की और उसके साथ ही उक्त दोनों व्यक्ति घर की दूसरी मंजिल में चढ़ गए।

जसबीर कौर ने आगे बताया कि इसके बाद वह चाय बनाने के लिए चली गई। चाय बनाते समय उक्त व्यक्तियों ने उसके कान से बालियां उतार ली और उसे बंधक बना कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उक्त व्यक्तियों ने दूसरे कमरे की अलमारी में पड़े 25 हजार रुपए जो उसने कमेटी के पासे थे, वह भी चोरी कर लिए और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर के बारे में पूछा और बाद में डीवीआर भी ले गए। इस दौरान उसे पटाखे जैसी आवाज भी सुनाई थी।

उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर व प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि घर में बंधक बना कर घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लुटेरों को जल्द से जल्द काबू किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाए।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और हर पहलु से बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को किसी की कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।