शादी के 28 दिन बाद ही पति चला गया अमेरिका, ...और फिर करने लगा ऐसी डिमांड
युवती व उसका परिवार बड़ा खुश था। युवती की शादी एक एनआरआइ युवक से हुई लेकिन शादी के 28 दिन बाद ही वह विदेश चला गया। इसके बाद नवविवाहिता को तंग किया जाने लगा।
जेेेेेेएनएन, टांडा/होशियारपुर। युवती व उसका परिवार बड़ा खुश था। युवती की शादी एक एनआरआइ युवक से हुई। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन कुछ दिन ही नवविवाहिता को तंग किया जाना। शादी के 28 दिन बाद ही पति अमेरिका चला गया। इसके बाद वह नवविवाहिता से कहने लगा कि अगर उसने भी उसके पास आना है तो उसे मायके से एक लाख डालर लेकर आने होंगे। उसने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा। नवविवाहिता ने अब मामले की शिकायत थाना टांडा पुलिस से की है।
सुमनप्रीत कौर पुत्री जसवंत सिंह निवासी तलवंडी डडियां ने थाना टांडा दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 29 जनवरी, 2018 को वरिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के दौरान हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति मायके से वरना कार लाने की डिमांड करने लगा। इस दौरान ननदों ने भी यह कहकर तंग करना शुरू कर दिया कि उनको दिए गए गहने काफी हलके हैं और उन्हें सोने के गहने दोबारा दिए जाएं जो काफी भारी हों। वह उसे मानसिक तौर पर परेशान करने लगे। शादी के 28 दिन बाद उसका पति अमेरिका वापस लौट गया। शादी से पहले कहा गया कि उसे भी वरिंदर के साथ ही अमेरिका भेज दिया जाएगा।
पति गया अमेरिका तो मांगने लगे एक लाख डॉलर
सुमनप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति जब अमेरिका चला गया तो उसने उससे फोन पर बात तक करनी बंद कर दी। वह उसे केवल यह कहने के लिए फोन करता था कि उसे यदि अमेरिका जाना है तो वहां पर घर लेना होगा और अमेरिका में घर लेने के लिए वह अपने मायके से एक लाख डॉलर लेकर आए। जब वह पैसे ले आए तो उसे फोन करे। पहले वह उन पैसों से वहां पर मकान लेगा और बाद में उसे अमेरिका बुला लेगा। पति के अमेरिका जाने के बाद उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। इस दौरान एक दिन उसके पति का अमेरिका से फोन आया कि वह उसे नहीं रखना चाहता, इसलिए उसे तलाक दे दे।
नीचे सुलाते थे
सुमनप्रीत ने बताया कि पति के अमेरिका जाने के बाद उसकी सास व उसकी ननदें उसे मानसिक तौर पर परेशान करने लगी। पति के अमेरिका जाने के अगले दिन घर के एक कमरे में उन्होंने उसका बिस्तर लगा दिया। वह उसे बेड पर सोने नहीं देते थे, दो वक्त खाना देते थे। उसे एक कटोरी चम्मच, थाली व एक गिलास दे रखा था। उससे वह जानवरों से बुरा सलूक करते थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें