मानवाधिकार और पर्यावरण के बारे में किया जागरूक
एजुकेशन वेली इंस्टीट्यूट में बुधवार को 71वां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 05:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बटाला : एजुकेशन वेली इंस्टीट्यूट में बुधवार को 71वां अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो के अध्यक्ष सुखदेव सिंह धालीवाल ने मानव अधिकारों और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। छात्रा हरमनजीत कौर और सुखमनजीत कौर ने मानवाधिकार दिवस पर प्रकाश डाला। विद्या वैली स्कूल के अध्यक्ष अजीत कुमार मेहता ने बच्चों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, पानी को जरूरत के मुताबिक उपयोग करने और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें