अस्पताल में वाटर सप्लाई की तार चोरी, पानी की आपूर्ति बंद होने से मरीज परेशान
कलानौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी की टंकी की तार चोरी होने से जल आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ...और पढ़ें
-1788715113596_m.webp)
अस्पताल में वाटर सप्लाई की तार चोरी। फोटो जागरण
HighLights
कलानौर अस्पताल में पानी की टंकी की तार चोरी।
जल आपूर्ति ठप होने से मरीजों को भारी परेशानी।
सिविल सर्जन ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, कलानौर (गुरदासपुर)। सीमा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों और बीएसएफ जवानों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलानौर में पानी की टंकी की तार चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के कारण अस्पताल में पानी की सप्लाई ठप हो गई है, जिससे मरीजों में हाहाकार मच गई है।
इस मौके पर अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज ने बताया कि चोरों द्वारा वाटर सप्लाई टंकी की तार चोरी करने के कारण अस्पताल में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।
उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई न होने के कारण अस्पताल के इमरजेंसी वार्डों और जनरल वार्डों में बने बाथरूम, शौचालयों के अलावा मरीजों और उनके परिजनों के लिए पीने के पानी वाले वाटर कूलर और आरओ सिस्टम भी पानी न आने के कारण बंद पड़े हैं।
मरीजों ने बताया कि अस्पताल में पानी की सप्लाई न आने के कारण मरीजों और उनके परिजनों के अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पानी की सप्लाई न आने के संबंध में जब सिविल सर्जन महेश कुमार प्रभाकर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में तुरंत संबंधित एसएमओ से बात करके पानी की सप्लाई सुनिश्चित करवाई जाएगी।
