एचआइवी जागरूकता कैंप लगाया
मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत बटाला में एचआइवी जागरूकता कैंप लगाया। वैन के जरिए लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा लोगों के नि:शुल्क टेस्ट किए, जिनकी रिपोर्ट तुरंत दी गई। सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है। पता चलने पर इसका इलाज तुरंत करवाना चाहिए। लगातार दवाई खाने से मरीज ठीक हो सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से समय-समय पर कैंप लगाकर इस बीमारी प्रति जागरूक किया जाता है। इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों का नि:शुल्क ईलाज सहित दवाइयां दी जाती है। डॉ. भल्ला ने बताया कि किसी के साथ शारीरिक संबंध करने से पहले कंडोम का इस्तेमाल किया जाए। रक्त लेने से पहले जांच लेना चाहिए। सिरिंज को एक बार प्रयोग करने के बाद इसे नष्ट कर देना चाहिए।
संवाद सूत्र, बटाला : मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत बटाला में एचआइवी जागरूकता कैंप लगाया। वैन के जरिए लोगों को जानकारी दी गई। इसके अलावा लोगों के नि:शुल्क टेस्ट किए, जिनकी रिपोर्ट तुरंत दी गई। सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. संजीव भल्ला ने बताया कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है। पता चलने पर इसका इलाज तुरंत करवाना चाहिए। लगातार दवाई खाने से मरीज ठीक हो सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से समय-समय पर कैंप लगाकर इस बीमारी प्रति जागरूक किया जाता है। इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों का नि:शुल्क ईलाज सहित दवाइयां दी जाती है। डॉ. भल्ला ने बताया कि किसी के साथ शारीरिक संबंध करने से पहले कंडोम का इस्तेमाल किया जाए। रक्त लेने से पहले जांच लेना चाहिए। सिरिंज को एक बार प्रयोग करने के बाद इसे नष्ट कर देना चाहिए।