200 लोगों ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता
देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को और विशाल करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से शुरू किए गए भाजपा सदस्यता अभियान के तहत वीरवार को दीनानगर स्थित कृष्णा नगर कैंप में पूर्व जिला प्रधान प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को और विशाल करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से शुरू किए गए भाजपा सदस्यता अभियान के तहत वीरवार को दीनानगर स्थित कृष्णा नगर कैंप में पूर्व जिला प्रधान प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व जिला प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से शुरू किए गए इस अभियान के चलते विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को और भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के चलते लोग केंद्र की भाजपा सरकार का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा ने हमेशा गरीब और हर वर्ग के लोगों को ऊंचा उठाने के लिए प्रयत्नशील रही है। जल्द ही दीनानगर के अन्य गांवों में भी सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के वर्करों एवं पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकहित योजनाओं एवं नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा के संयुक्त जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, प्रदीप कुमार, सुमन बाला, सोनिया सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं वर्कर उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप