विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurdaspur Crime News: ड्रोन के माध्यम से भेजा हेरोइन का पैकेट गन्ने के खेत से बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 22 Feb 2024 10:22 AM (IST)

डेरा बाबा नानक में पुलिस को गन्ने के खेत में हेरोइन मिलने की सूचना मिली। जब पुलिस ने इलाके में ...और पढ़ें

Gurdaspur Crime: ड्रोन के माध्यम से भेजा हेरोइन का पैकेट गन्ने के खेत से बरामद। फाइल फोटो
Gurdaspur Crime: ड्रोन के माध्यम से भेजा हेरोइन का पैकेट गन्ने के खेत से बरामद। फाइल फोटो

HighLights

  1. ड्रोन के माध्यम से भेजा हेरोइन का पैकेट गन्ने के खेत से बरामद।
  2. पुलिस शिकायत के बाद अब इस मामले की छानबीन में जुटी।
  3. पैकेट ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में फेंका गया-पुलिस।

संवाद सहयोगी,गुरदासपुर।पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन पुलिस चौकी धर्मकोट की ओर से किसान की सूचना पर गन्ने के खेतों में पड़ा हेरोईन का पैकेट बरामद किया है।

जानकारी अनुसार किसान गुरलालदीप सिंह निवासी गुरचक्क ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में एक संदिग्ध पड़ा हुआ है।सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज सहायक सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गन्ने के खेत की सर्च की तो उन्हें एक पैकेट बरामद हुआ।

पैकेट पीले रंग की टेप से लपेटा हुआ था। उस पर एक कुंडी भी लगी हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पैकेट ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में फेंका गया है।

यह भी पढ़ें: Punjab: आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंस्पेक्टर सेखों दंपती की हो सकती है गिरफ्तारी, इस केस में सीबीआई कर रही जांच

इस संबंधी पुलिस ने हवाई उल्लंघन और भारतीय क्षेत्र में नशा भेजना सहित अलग-अलग धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतला में की भारत पाक के राष्ट्रीय सीमा पर इस इलाके में 5 से 6 दिन से ड्रोन एक्टिविटी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: Gangster Encounter: गैंगस्‍टर गुरमीत उर्फ काला धनौला का AGTF ने किया एनकाउंटर, तीन साथी अरेस्‍ट; दो इंस्पेक्टर घायल