Move to Jagran APP

खाकी का ऐसा भी रूप, अपराधियों के लिए खौफ तो जरूरतमंदों के लिए भगवान हैं यह DSP

ये हैं पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरदीप सिंह जो आजकल कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 11:33 AM (IST)
खाकी का ऐसा भी रूप, अपराधियों के लिए खौफ तो जरूरतमंदों के लिए भगवान हैं यह DSP
खाकी का ऐसा भी रूप, अपराधियों के लिए खौफ तो जरूरतमंदों के लिए भगवान हैं यह DSP

बटाला [विनय कोछड़]। Coronavirus के खिलाफ पूरे देश में जंग जारी है। इस जंग में खाकी वर्दी भी अहम भूमिका में है। ऐसे मुश्किल हालात में लोगों के लिए मददगार बनकर सामने आए हैं बटाला के डीएसपी गुरदीप सिंह। कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में लगे कर्फ्यू के मद्देनजर कानून व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पुलिस मुलाजिम के तौर पर वह 24 घंटे मुस्तैद हैं। साथ ही, वह खुद के खर्च पर लोगों को मास्क उपलब्ध करवा रहे हैं। गुरदीप सिंह अब तक 300 लोगों को मास्क और सौ परिवारों को राशन उपलब्ध करवा चुके हैं।

loksabha election banner

इसके अलावा वह लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते हुए घर के अंदर रहने की भी अपील कर रहे हैं। गुरदीप सिंह मूलरूप से होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं। पीएम मोदी के फैन गुरदीप उनकी प्रेरणा से लोगों की मदद कर रहे हैं। परिवार भी इस मुहिम में उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है। आज शहर में उनकी पहचान मददगार डीएसपी के रूप में बन गई है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे सिविल इंजीनियर तथा बेटी डॉक्टर हैं।

इस तरह कर रहे मदद

अब तक गुरदीप सिंह अपनी जेब से पैसे खर्च कर तीन सौ लोगों को मास्क बांट चुके हैं। उन्होंने बताया कि 700 मास्क और खरीद लिए हैं, जिन्हें वे अलग-अलग क्षेत्र में जाकर लोगों को बांटेंगे। इसके अलावा वह राशन सामग्री में आलू,प्याज, आटा, दूध, मसाले आदि के पैकेट बनाकर घर-घर पहुंचा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक एनजीओ का सहयोग भी लिया है। वह कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन करने का अच्छा फैसला लिया है। उनकी प्रेरणा से ही मैं लोगों की मदद कर रहा हूं।

ऐसे समझाते हैं लोगों को

डीएसपी का लोगों को कोरोना महामारी के बारे में समझाने का तरीका काफी अनूठा है। लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को बताते हैं कि घर में बैठें रहे। एक-दूसरे के साथ एक मीटर की दूरी रखें। हाथों को एक-एक घंटे में सैनिटाइजर से धोएं। अभिभावक बच्चों का खास ध्यान रखें। गुरदीप सिंह ईश्वर में भी अटूट विश्वास रखते हैं। पूरा विश्व इस संकट से बाहर आए, इसके लिए वह रोजाना एक घंटे भगवान का नाम जपते हैं। साथ ही, दूसरों को भी धर्म से जुडऩे की प्रेरणा देते हैं।

जो नहीं मानते, उनको दे रहे सजा

डीएसपी गुरदीप सिंह कहते हैं कि कर्फ्यू के बावजूद जो लोग सड़कों पर आ रहे हैं, वे समाज के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों और मास्क नहीं पहनने वालों को सामाजिक सजा भी दे रहे हैं। उन्हें दोबारा गलती नहीं करने का पाठ पढ़ा रहे हैं। नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई भी करते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.