राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ा दी थी
जिया लाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिया लाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इसमें प्रोफेसर राज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथत हुए। उनके साथ प्रधान केदार नाथ शर्मा तथा प्रोजेक्ट इंचार्ज रमेश शर्मा भी उपस्थित हुए।
स्कूल में एक विशेष हवन करवाया गया, जिसमें स्कूल के ¨प्रसिपल राजीव भारती, अध्यापक और छात्र सम्मलित हुए। स्कूल के बच्चों ने भाषण, समूह गान, कविता उच्चारण किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें विजय प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल स्वतंत्रता सेनानी, कवि साहित्यकार और अनुवादक थे। उन्होंने अपनी बहादुरी और सूझ- बूझ से अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ा दी और भारत की आजादी के लिए मात्र 30 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम प्रसाद बिस्मिल स्वाध्याय करने वाले थे। उसी प्रकार प्रत्येक बच्चे को स्वाध्यायशील होना चाहिए । उन्होंने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिए।
¨प्रसिपल राजीव भारती ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत का हरेक व्यक्ति आज इन वीरों और महपुरुषों का ऋणी हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ देश को समर्पित कर दिया। हमें भी राम प्रसाद बिस्मिल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर परिश्रमी, दृढ संकल्पी बनकर देश कि सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर रमेश सल्होत्रा, आरपी रैना, रमेश शर्मा, नील कंद, प्रेम खोसला, टीएस बाजवा, परषोतम लाल, अशोक पुरी, रा¨जदर कुमार भी उपस्थित थे।