Move to Jagran APP

युवा क्रांति यात्रा का गुरदासपुर में भव्य स्वागत

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस की ओर से शुरू की गई युवा क्रांति यात्रा का शुक्रवार को गुरदासपुर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस लोकसभा हलका गुरदासपुर के प्रधान व विधायक ब¨रदरमीत ¨सह पाहड़ा की अगुवाई में नौजवानों ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:35 PM (IST)
युवा क्रांति यात्रा का गुरदासपुर में भव्य स्वागत
युवा क्रांति यात्रा का गुरदासपुर में भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस की ओर से शुरू की गई युवा क्रांति यात्रा का शुक्रवार को गुरदासपुर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस लोकसभा हलका गुरदासपुर के प्रधान व विधायक ब¨रदरमीत ¨सह पाहड़ा की अगुवाई में नौजवानों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद इस यात्रा का जिला हेड क्वार्टर पर गुरदासपुर हलके में पहुंचने पर गुरदासपुर यूथ कांग्रेस के प्रधान एडवोकेट बलजीत ¨सह पाहड़ा ने पुडा ग्राउंड में नौजवानों के विशाल इकट्ठ के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद मोटरसाइकिल और कारों के विशाल काफिले के साथ यह यात्रा गुरदासपुर शहर से गुजरी।

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य नौजवानों ने इसका जगह-जगह पर स्वागत किया। इस यात्रा में विशेष रूप पर पहुंचे ऑल इंडिया यूथ कांग्रस के इंचार्ज कृष्णा एलावरी, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान केशव चंद यादव, उपप्रधान निवासन, पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज विनीज कंबोज और पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत ¨सह लाली सहित विभिन्न नेताओं का पाहड़ा की ओर से सम्मान किया गया। संबोधित करते हुए केशव चंद यादव, अमरप्रीत लाली और विधायक पाहड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की लोक मारू नीतियों और जुमलो के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कन्या कुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा निकाली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.