बटाला में बनाए जाएंगे 40 पब्लिक टॉयलेट
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा बनाने के यत्न शुरू किए गए हैं।
संवाद सहयोगी, बटाला : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा बनाने के यत्न शुरू किए गए हैं। इसके तहत बटाला शहर में 40 नए पब्लिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। ये शौचालय शहर के विभिन्न जगहों पर बनाए जाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग 12 शौचालय होंगे। इसके अलावा शहर की 14 अन्य जगहों पर पब्लिक शौचालय बनाए जाएंगे, जिनमें 28 सीटें लगाई जाएंगी। बटाला बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य नए शौचालय बनाए जाएंगे।
ईओ भू¨पदर ¨सह ने बताया कि शहर में शौचालय बनाने का यह प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू किया गया है, ताकि शहर में गंदगी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि शहरवासियों, खास करके दुकानदारों और गांवों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को पब्लिक शौचालय न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ना था। लोगों की इस समस्या को देखते हुए शहर में नए शौचालय बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत टेंडर लग गए हैं और आने वाले दिनों में यह काम अलॉट कर दिया जाएगा। बहुत जल्द यह सारे शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे। ईओ भू¨पदर ¨सह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शहर को साफ-सुथरा और खुबसूरत बनाने के लिए विशेष यत्न आरम्भ किए गए हैं। उन्होंने लोगों को भी अपील की कि वे भी शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दें। शहर को साफ अकेले नगर कौंसिल नहीं रख सकती, इसलिए हर व्यक्ति को अपना हिस्सा डालना चाहिए।
इस सबंध में नगर कौंसिल के ईओ भू¨पदर ¨सह ने कहा कि 26 लाख रुपये की लागत से शहर में पब्लिक शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। उनके द्वारा वीरवार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। वर्क ऑर्डर के बाद तीन महीनों में काम पूरा करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि कपूरथला की कंपनी की ओर से इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा।जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।