विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे, गिरफ्तार
थाना सिटी की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक व्यक्ति को बैंगलुरू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : थाना सिटी की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक व्यक्ति को बैंगलुरू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित की पहचान नाइजीरिया (विदेश) निवासी इबकिन पुत्र अलफाहन के रूप में हुई है, जो इस समय बैंगलुरु में रह रहा था।
थाना प्रभारी कुलवंत ¨सह ने बताया कि गुरदासपुर के जेल रोड निवासी वरुण चौहान पुत्र सु¨रदर चौहान ने उन्हें 15-6-2018 को शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि उसने विदेश जाने के लिए यूके एबेंसी में ऑनलाइन आवेदन भरा था। आवेदन भरने के बाद यूके एबेंसी से उसको फोन आया और उसे पूरे दस्तावेज उसके व्हट्सएप पर भेजने के लिए बोला गया। इसके बाद उसने दस्तवेज उसके व्हट्सएप पर डाल दिए। इसके बाद उससे एक वीजा भेजा गया और वीजा भेजने के बाद उससे वीजा चार्जस के 35 हजार रुपये मांगे गए, जो उक्त व्यक्ति के अकाउंट में उसने डाल दिए। फिर से वर्कचार्ज के 92500 रुपये मांगे गए। इसके बाद 2 लाख रुपये की मांग की गई, जो उसने उसके अकाउंट में डाल दिए। कुल मिला कर साढ़े तीन लाख रुपये उक्त व्यक्ति ने अपने अकाउंट में डलवा लिए। इसके बाद फिर से तीन लाख की मांग की गई। जिससे उसे लगने लगा का वह ठगी का शिकार हो गया है और उसने थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जो वीजा उसे भेजा गया था वह भी नकली था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित उसे अपने मोबाइल फोन से फोन करता था और उसने उसका नंबर पुलिस को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित का नंबर बैंगलुरु से ट्रेस कर उसे वहां जाकर गिरफ्तार कर लिया।