नशे ने बर्बाद किया परिवार, पति ने छोड़ा, दोनों बेटों को जेल
नशे की लत ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया।
बालकृष्ण कालिया, गुरदासपुर
नशे की लत ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। बटाला के एक गांव के परिवार में पति नशे का आदी था। दो बेटों ने जन्म लिया तो वे भी नशे की दलदल में फंस गए और एक दिन पुलिस ने दोनों लड़कों पर नशे का केस बना दिया। दोनों बेटे जेल पहुंच गए। इसके गम में परिवार की महिला ने भी नशा करना शुरू कर दिया। वह रोज दो बोतल शराब पी जाती थी। इसके बाद उसका पति उसे छोड़कर अलग रहने लगा। जब हालत बिगड़ी तो कुछ लोगों ने उसे गुरदासपुर के रेडक्रास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया, जहां पर अब महिला स्वस्थ है।
वीरवार को 35 साल की महिला ने अपने ¨जदगी के उन पलों को साझा करते हुए कहा कि उसने शराब के नशे में अपनी ¨जदगी के अहम पलों को बर्बाद कर लिया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रमेश महाजन ने बताया कि महिला दिन में दो बोतल शराब की की जाती है। महिला की शादी लगभग 19 साल पहले हुई थी। जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी उसकी उम्र 40 साल थी जबकि महिला तब महज 16 साल की थी। पति नशे का आदी था। घर में दो बच्चों ने जन्म लिया। बेटे जवान हो गए, लेकिन पति नशा नहीं छोड़ रहा था। रोजाना शराब पीकर घर आता था। शराब की लत ने परिवार को ऐसे बर्बाद किया कि बच्चों पर कंट्रोल ही नहीं रहा। बच्चे भी नशे की दलदल में दस्ते गए और जेल पहुंच गए। इसके बाद बेटों के जेल जाने के गम में महिला ने भी अपना दर्द खत्म करने के लिए शराब का दामन थाम लिया। एक दिन में दो बोतल शराब पी जाती थी महिला
महिला एक दिन में दो बोतल शराब की पी जाती थी। जब शराब की पूर्ति होती नहीं दिखी तो उसने सभ्याचारक ग्रुप को ज्वाइन कर लिया और विवाह कार्यक्रम में जाकर डांस करना शुरू कर दिया। वहां से कमाए गए पैसे से महिला शराब की पूर्ति करती रही। जब शरीर में गड़बड़ होनी शुरू हुई तो शराब छोड़ने का प्रण लिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसको नशा मुक्ति केंद्र गुरदासपुर भेज दिया। महिला शराब पीने लगी को पति रहने लगा अलग
पति के साथ-साथ जब पत्नी को भी शराब की लत लग गई तो पति ने उससे किनारा कर लिया और अलग रहने लगा। आसपास के लोग भी महिला की इस हरकतों से परेशान थे। शराबी हालत में महिला की हरकतें लोगों को पसंद नहीं थी। महिला का हुआ सफल इलाज, अब स्वस्थ : रोमेश महाजन
महिला शराब की आदी हो चुकी थी। उसका इलाज नशा मुक्ति केंद्र में करवाया गया। अब महिला स्वस्थ हैं और उसने नशा छोड़ने का प्रण लिया है। महिला का कहना है कि अब वह लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करेगी।