बाबा साहेब ने कुरीतियों के खिलाफ उठाई थी आवाज
समाज सेवा दल की ओर से जिलाध्यक्ष जोगिदरपाल लाडी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : समाज सेवा दल की ओर से जिलाध्यक्ष जोगिदरपाल लाडी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान दल के सभी सदस्य उपस्थित थे। लाडी ने कहा कि बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। उन्होंने समाज में श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभ माना जाता है। उन्होंने हिदू धर्म में व्याप्त छूआछूत, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और इस लड़ाई को धार दी। इस मौके पर बौद्ध सिंह, गुरमीत सिंह, प्रकाश चंद, हरीश कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें