वेतन नहीं बढ़ाने पर इंडस्ट्री के खिलाफ वर्करों का प्रदर्शन
वेतन नहीं बढ़ाने पर सोमवार को वर्करों ने रेलवे स्टेशन पर इंडस्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, बटाला : वेतन नहीं बढ़ाने पर सोमवार को वर्करों ने रेलवे स्टेशन पर इंडस्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऑल इंडियन सेंट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) से संबंधित फाउंड्री और वर्कशॉप वर्कर यूनियन ने वेतन बढ़ाने की मांग की।
एक्टू के राज्य मीत प्रधान कामरेड गुरमीत सिंह ने बताया कि बटाला के तकरीबन सारे फाउंड्री में कोई श्रम कानून लागू नहीं है। कानून के अनुसार श्रमिकों के वेतन में साल में दो बार वृद्धि करनी होती है। पर शहर की इंडस्ट्री में एक बार भी वेतन सही वक्त पर नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि वर्करों को पूरी छुट्टियां, बोनस व सर्विस पर ईएसआइ जैसी सहुलतों से मजदूर वंचित हैं। यह सभी श्रम विभाग की अफसरशाही, फाउंड्री मालिकों के साथ मिलकर श्रम विभाग की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं का गला काट रहे हैं। श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा किसी भी फैक्ट्रियों में श्रम कानून के बारे नहीं बताया जाता। उन्होंने कहा कि यदि वर्करों का वेतन चार महीने में नहीं बढ़ाया गया तो एक बड़ा मोर्चा लगाया जाएगा। इस मौके पर सतनाम, गोपी हंस्सा, मंगा मसीह व अन्य मौजूद थे।