विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे कागज से दीये बनाए
शैमफर्ड लिटिल स्टारज स्कूल में दीवाली का त्योहार चेयरमैन कंवल बख्शी के नेतृत्व में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 04:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शैमफर्ड लिटिल स्टारज स्कूल में दीवाली का त्योहार चेयरमैन कंवल बख्शी के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चों को सर्वप्रथम ¨प्रसिपल मोनिका कैला ने दीवाली का महत्व समझाया। तत्पश्चात नन्हे बच्चों ने अपने अध्यापकों के साथ मिलकर चूडि़यों के साथ रंगोली बनाई व रंग-बिरंगे कागज के साथ दीये भी बनाए। अंत में बच्चों ने ग्रुप डांस भी किया। इस मौके पर इंदू, कोमल, हरकंवर ¨सह, सजहदीप ¨सह, आकृति, नवसीरत, निमरत, शिवांगी, गुरनूर, महताबवीर ¨सह, दिव्यम, नवनीत कौर, शिवाय कैला, आदित्य महाजन आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें