किशोर लड़के और लड़कियों की करवाई जाएगी काउंसलिग
भारत सरकार की ओर से दस से 19 साल तक के किशोर किशोरियों को अछी सेहत सेवाएं देने के लिए शुरू की गई आरकेएसके प्रोग्राम के अधीन जिले में लड़के-लड़कियों की काउंसलिग करवाई जाएगी।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारत सरकार की ओर से दस से 19 साल तक के किशोर किशोरियों को अच्छी सेहत सेवाएं देने के लिए शुरू की गई आरकेएसके प्रोग्राम के अधीन जिले में लड़के-लड़कियों की काउंसलिग करवाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि भारत की कुल आबादी का 20 फीसद हिस्सा लड़के-लड़कियों का है। इसलिए भारत सरकार द्वारा आरकेएसके प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके अधीन जिला गुरदासपुर में 33 उमंग क्लीनिक खोले गए हैं।
डॉ. भावना ने बताया कि किशोर किशोरियों को इस आयु में आ रही मानसिक, भावनात्मिक व मनोविज्ञानिक तब्दीलियों बारे अवगत करवाया जाएगा। इस प्रोग्राम के अधीन ए नया प्रोग्राम साथियों प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसमें दस से 19 साल के लड़के-लड़कियां अपनी समूह के लिए नेता व प्रेरिक का काम करेंगे। पीयर एजुकेटर अपने हम आयु के समूह को सेहत संभाल संबंधी जानकारी देंगे। जिला गुरदासपुर में कुल 2988 पीयर एजुकेटर नियुक्त किए गए हैं।