सीनियर वर्ग में एसडी मॉडर्न स्कूल ने प्रथम
स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में भारत विकास परिषद ने प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में इंटर स्कूल क्विज मुकाबले करवाए।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में भारत विकास परिषद ने प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में इंटर स्कूल क्विज मुकाबले करवाए। सीनियर और जूनियर के करवाए गए मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल, एसडी मॉडर्न स्कूल, गो¨बद पब्लिक स्कूल, सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल, सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सेकेंडरी और ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
इस मौके पर मोहित अग्रवाल और अनिल शर्मा ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। सीनियर वर्ग में एसडी मॉडर्न स्कूल ने पहला, विवेकानंद हाई स्कूल ने दूसरा और सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया, जूनियर वर्ग में विवेकानंद हाई स्कूल ने पहला, सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने दूसरा और एसडी मॉडर्न स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विनोद शर्मा ने बताया कि गत दिनों परिषद ने विभिन्न स्कूलों में भारत जानो पुस्तक में से बच्चों में लिखित प्रतियोगिता करवाई गई थी, जिसमें स्कूलों के 396 बच्चों ने भाग लिया था। लिखित प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों के आज मुकाबले करवाए गए, जिसमें प्रथम रहने वाले बच्चों के 4 नवंबर को अमृतसर में होने वाले मुकाबलों में भाग लेंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण जगियालिया, स्टेट कन्वीनर जीआर महाजन, पूर्व प्रधान विजय कांसरा, जनकराज महाजन, ईश्वर भल्ला, ज¨तदर महाजन, र¨मदर कालिया, ¨प्रसिपल रमा शर्मा, रेनू शर्मा, रेनू महाजन, संतोष शर्मा, रेनू ठाकुर, उपमा महाजन, कमलेश कुमारी, रेवती नंदन गोयल, राकेश महाजन आदि उपस्थित थे।