स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने के लिए किया प्रेरित
स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास से स्कूल के डायरेक्टर डीआर महाजन की अध्यक्षता में मनाई गई।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास से स्कूल के डायरेक्टर डीआर महाजन की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें विशेष रूप से सचिव कुलदीप महाजन व कोषाध्यक्ष योगेश विशेष रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करके हुआ। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाओं संबंधी जागृति प्रदान की गई और उन्हें उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। डायरेक्टर डीआर महाजन र¨वदर कालिया व विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि भारत की धरती महापुरुषों की जननी है। भारत की धरती पर समय-समय पर पैगंबर ने जन्म लेकर भूले भटके लोगों को सत्य का रास्ता दिखाया है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाओं का प्रचार करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप महाजन, योगेश महाजन, राधेश्याम, प्रधान विनोद कुमार सहित स्कूल का समय प्रबंधन स्टाफ मौजूद था।