कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा श्री हरि का रूप
स्बे में स्थित मास्टर कॉलोनी में करवाई जा रही श्रीमद्भगवत महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा का व्याख्यान करने के लिए मुख्य कथावाचक जम्मू से अशोक शास्त्री उपस्थित हुए।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : कस्बे में स्थित मास्टर कॉलोनी में करवाई जा रही श्रीमद्भगवत महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा का व्याख्यान करने के लिए मुख्य कथावाचक जम्मू से अशोक शास्त्री उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान विष्णु के 24 अवतारों एवं नारद संवाद का व्याख्यान किया।
अशोक शास्त्री ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा ही साक्षात श्री हरि का रूप है। उन्होंने कहा कि पुण्य हृदय से मंत्रोच्चारण करने वाले व्यक्ति को करोड़ों पापों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज का इंसान माया में इस कदर से लिप्त है कि वह अपना थोड़ा सा समय भी प्रभु के नाम में नहीं लगाता, लेकिन अगर अपना थोड़ा सा समय श्रीमद भगवत कथा के मंत्रों गायन में लगाए तो वह ना केवल खुशहाल हो सकता है बल्कि प्रभु प्राप्ति भी कर सकता है। कथा आयोजक तरसेम शर्मा ने कहा कि कथा 19 नवंबर तक चलेगी उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को भगवान श्री कृष्ण जन्म मनाया जाएगा। इस मौके पर रवि शर्मा, गोपाल शर्मा व ह¨रदर शर्मा सहित अन्य लोग एवं संगत मौजूद थी।