Move to Jagran APP

शैलर में आग से 25 लाख का नुकसान, कर्मचारियों ने एक करोड़ का धान बचाया

सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित गोराया राइस मिल (शैलर) में आग लगने से 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 06:11 PM (IST)
शैलर में आग से 25 लाख का नुकसान, कर्मचारियों ने एक करोड़ का धान बचाया
शैलर में आग से 25 लाख का नुकसान, कर्मचारियों ने एक करोड़ का धान बचाया

संवाद सहयोगी, कलानौर : सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित गोराया राइस मिल (शैलर) में आग लगने से 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। गनीमत रही कि मिल के अंदर मौजूद एक करोड़ से अधिक का धान बच गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

loksabha election banner

जानकारी देते हुए राइस मिल के मालिक भगवान ¨सह, मनजीत ¨सह माहल, जगदीश ¨सह पन्नू, अमृतपाल ¨सह पन्नू आदि ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे शहर के अंदर धान की कटाई करने वाली बड़ी मशीन में अचानक आग लग गई। चंद ही मिनटों में देखते देखते आग की लपटें तेज उठनी शुरू हो गई। इसके चलते तुरंत कलानौर पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की हिम्मत से राइस मिल के अंदर पड़ा एक करोड़ रुपये से अधिक का धान उठाकर एक जगह पर शिफ्ट किया गया। आग इतनी तेज थी कि बारदाना, धान के छिलके और अन्य सामान उसकी चपेट में आ गया। इससे करीब 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कलानौर के थाना प्रभारी अवतार ¨सह मौके पर पहुंचे और राइस मिल में आग बुझाने में प्रबंधकों का पूरा सहयोग किया। पनग्रेड विभाग का भी पड़ा था माल

वहीं शैलर मालिकों ने बताया कि राइस मिल के अंदर पनग्रेड विभाग का भी 1 लाख 65 रुपये का धान छटाई के लिए आया हुआ था। अगर समय रहते दमकल विभाग के कर्मचारी ना पहुंचते तो भारी नुकसान हो सकता था। आसपास के लोगों में मची दहशत

राइस मिल में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पाया जाने लगा। लोगों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। आग को बुझाने में करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.