जेठ संग दूसरी शादी करवाने के आरोप, थाने के सामने धरना
कस्बे के रहने वाले जरमनजीत ¨सह पर एक महिला ने दुष्कर्म करने के बाद शादी करने तथा सास द्वारा जेठ के साथ दूसरी शादी करवाने के आरोप लगाए हैं।
संवाद सूत्र, घुमाण : कस्बे के रहने वाले जरमनजीत ¨सह पर एक महिला ने दुष्कर्म करने के बाद शादी करने तथा सास द्वारा जेठ के साथ दूसरी शादी करवाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर थाना घुमाण में पीड़ित महिला ने पति जरमनजीत ¨सह, जेठ स¨तदर ¨सह व सास दलजीत कौर के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत 17 नवंबर को दी गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कारवाई न करने पर बुधवार को थाना घुमाण के सामने वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब ने धरना दिया। उनकी मांग थी कि पीड़िता को जल्द इंसाफ दिया जाए और जिन्होंने घिनौनी हरकत की है उनके खिलाफ कारवाई होनी चाहिए।
पीड़िता ने आरोप लगाए कि जरमनजीत ¨सह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अदालत में उसके साथ शादी रचा ली। आरोप लगाते पीड़िता ने कहा कि शादी रचाने के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसे सास दलजीत कौर ने जेठ स¨तदर ¨सह के साथ दूसरी शादी करने के लिए विवश कर दी। मामला वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा पंजाब के पास पहुंचा तो संगठन के प्रदेश प्रधान म¨हदर ¨सह हमीरा ने पुलिस के समक्ष पीड़िता को इंसाफ देने के लिए मामला उठाया। बुधवार को संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना घुमाण के समक्ष नारेबाजी करनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ललित कुमार ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म किया गया।