जिला व सेशन जज ने फहराया तिरंगा
जिला कोर्ट कांप्लेक्स में जिला व सेशन जज जीएस बख्शी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 07:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिला कोर्ट कांप्लेक्स में जिला व सेशन जज जीएस बख्शी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला व सेशन जज जीएस बख्शी ने ध्वज फहराया। विभिन्न स्कीमों के तहत जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी गुरदासपुर द्वारा साल 2018 में विभिन्न तरह की गतिविधियों की गई। जैसे कि साल 2018 में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी गुरदासपुर द्वारा 707 प्रार्थियों को लीगल एड दी गई, जिनमें 293 प्रार्थी हवालाती थे। इसके अलावा जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से साल 2018 में लगभग 445 सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में लगभग 11,779 लोगों ने शामिल होकर नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें