Move to Jagran APP

शव रखकर मृतक के परिजनों ने लगाया धरना

बीते दिनों गाव चीमा खुड़ी में गुरपिंद्र सिंह को गुरजंद सिंह ने पत्थरों के साथ घायल कर दिया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:19 PM (IST)
शव रखकर मृतक के परिजनों ने लगाया धरना
शव रखकर मृतक के परिजनों ने लगाया धरना

जागरण संवाददाता, बटाला : बीते दिनों गाव चीमा खुड़ी में गुरपिंद्र सिंह को गुरजंद सिंह ने पत्थरों के साथ घायल कर दिया था। रविवार को अमृतसर के गुरु रामदास अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोपित गुरजंट सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करवाने को लेकर रोड में शव रखकर धरना लगा दिया। धरना बाद दोपहर लगाया गया। दो घटे चले धरने के दौरान थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस द्वारा धारा 304 आरोपित के खिलाफ लगाने के बाद धरना समाप्त हो गया। बता दें कि मामला 13 जनवरी का है। गुरपिंद्र सिंह अपने दोस्त चीमा खुड़ी मे पतंगबाजी करने गया था। रास्ते में उसका मोटरसाइकिल की टक्कर गुरजंट सिंह के मोटरसािकिल से हो गई। गुस्साए आरोपित गुरजंट सिंह ने गुरपिंद्र के ऊपर ईट व पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान गुरपिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जहा के सरकारी अस्पताल ने गंभीर हालत देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया। रविवार सुबह गुरपिंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजन थाना हरगोबिंदपुर पुलिस के पास आरोपित के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने के लिए गए, लेकिन पुलिस ने उनकी नही सुनीं। उसके बाद पीड़ित परिवार ने रोड जाम कर धरना लगा दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद धरना वहा से हटा दिया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपित अभी फरार है। छापेमारी जारी है, जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.