Move to Jagran APP

जतिदरपाल के परिजनों ने तीन घंटे हाईवे किया जाम

मृतक जतिद्रपाल की मौत के मामले में बुधवार दोपहर उसके परिजनों सिविल अस्पताल के बाहर सैंकड़ों लोगों की तादाद में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरु हुआ। दोपहर 2 बजे एसपी (डी) कुलवंत सिंह हीर के भरौसा देने के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने आशावासन दिया कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। उसके बाद प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:24 AM (IST)
जतिदरपाल के परिजनों ने तीन घंटे हाईवे किया जाम
जतिदरपाल के परिजनों ने तीन घंटे हाईवे किया जाम

जागरण संवाददाता, बटाला : गांव गोकूवाल हाईवे पर ट्रकों की रखवाली के दौरान मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मरे जतिदरपाल के परिजनों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ट्रक ड्राइवर गुरनाम सिंह और क्लीनर निशान सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर सिविल अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया और जालंधर हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने से यात्री परेशान हो गए। बसों को दूसरे रूट से डायवर्ट करना पड़ा। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसपी (डी) कुलवंत सिंह हीर मौके पर पहुंचे तथा आरोपितों पर केस दर्ज करने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

loksabha election banner

गौर हो कि मंगलवार को अमृतसर के कत्थूनंगल निवासी जतिंदरपाल की मौत होने के बाद ही परिजनों ने उक्त दोनों आरोपितों पर कत्ल करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जतिंदरपाल ने सोमवार रात ही उन्हें फोन पर बताया था कि ट्रक ड्राइवर गुरनाम सिंह और क्लीनर निशान सिंह से उसका झगड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले को हादसा बता रही थी। पुलिस का कहना था कि जतिंदरपाल की ट्रक से गिरने से मौत हुई। बुधवार तक केस दर्ज नहीं होने पर लगभग 11 बजे परिजन और गांव के लोगों ने जालंधर हाईवे पर सिविल अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। सैकड़ों लोगों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोड जाम कर प्रदर्शन किया और हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। इस दौरान काफी लंबा जाम लग गया और बस यात्री परेशान होने लगे। पुलिस प्रशासन को प्रदर्शन की खबर लगी तो उनके हाथ पांव फूल गए। मौके पर एसपी डी कुलवंत सिंह हीर तथा थाना सिटी के प्रभारी रविदर सिंह गरेवाल भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। परिजनों की मांग थी कि आरोपितों के खिलाफ पर्चा किया जाए वरना उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस ने पीड़ित परिवार को लिखित में आरोपितों के नाम देने के लिए बोला। इसके बाद गुस्साए परिवार का गुस्सा शांत हुआ। दोपहर दो बजे एसपी (डी) कुलवंत सिंह हीर के भरोसा देने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी (आप) के महासचिव गुरनाम सिंह ने किया था। खबरें लिखे जाने तक थाना सिविल के एसएचओ गुरचरण सिंह जतिदरपाल की पत्नी सुषमा के बयान लेने शुरू कर दिए थे। इस दौरान अस्पताल में जतिंदरपाल का पोस्टमार्टम भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.