विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 59 हजार एमएल से अधिक बरामद

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:53 PM (IST)

गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 59,250 एमएल अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुरदासपुर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा। फाइल फोटो

गुरदासपुर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा। फाइल फोटो

HighLights

  1. गुरदासपुर पुलिस ने 59,250 एमएल अवैध शराब पकड़ी।

  2. एक महिला सहित पांच आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए।

  3. विभिन्न थानों में अवैध शराब के मामले दर्ज हुए।

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। जिला पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। थाना सदर के एएसआइ सतिंदरपाल ने श्मशानघाट जोड़ा छत्तरां से आरोपित रमन कुमार निवासी जोड़ा छत्तरां को शक्क के आधार पर काबू किया गया।

तलाशी के दौरान उससे 7500 एमएल अवैध शराब बरामद की गई। थाना धारीवाल के एएसआइ हरजिंदर सिंह ने तरीजा नगर मोड़ से आरोपित मनप्रीत निवासी तरीजा नगर को 6750 एमएल अवैध शराब सहित काबू किया गया।

थाना बहरामपुर के एएसआइ प्रीतम सिंह ने आरोपित बनारसी दास निवासीपु सांसिया मोहल्ला बहरामर को 7500 एमएल अवैध शराब सहित काबू किया गया। इसी तरह थाना घुम्मण कलां के एएसआइ गुरदीप सिंह ने बलविंदर सिंह निवासी बांगोवाणी को 7500 एमएल अवैध शराब सहित काबू किया गया।

वहीं थाना दोरांगला के एएसआइ गुरनाम सिंह ने रजनी निवासी गाहलड़ी मुगलानी चक के घर रेड कर 30 हजार एमएल अवैध शराब सहित काबू किया।