गो तस्करों को नहीं पकड़ रही पुलिस : हनी महाजन
शिवसेना हिंदुस्तान यूथ ¨वग के प्रदेश प्रधान हनी महाजन, प्रदेश वक्ता रोहित मैंगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वोहरा व प्रदेश सचिव आकाश बब्बर ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि जिला गुरदासपुर में गोतस्करी जोरों पर चल रही है।
संवाद सूत्र, धारीवाल : शिवसेना हिंदुस्तान यूथ ¨वग के प्रदेश प्रधान हनी महाजन, प्रदेश वक्ता रोहित मैंगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वोहरा व प्रदेश सचिव आकाश बब्बर ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि जिला गुरदासपुर में गोतस्करी जोरों पर चल रही है। इससे हिंदू भाईचारे में भारी रोष है। मगर पुलिस गो तस्करी को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही। वक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि गो तस्करों को जल्द से जल्द काबू किया जाए नहीं तो शिवसेना हिंदुस्तान के वर्कर्स पूरे जिले में रात वेले विशेष नाके लगाकर गो तस्करों को काबू करेंगे।