पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
एनजीओ ग्रीन एजुकेशन वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए अपना अहम योगदान दे रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 03:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : एनजीओ ग्रीन एजुकेशन वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए अपना अहम योगदान दे रही है। वहीं मिशन तंदुरुस्त को आगे बढ़ाते हुए एनजीओ ग्रीन एजुकेशन की प्रेरणा से रमेश कांत अग्रवाल आढ़ती ने अपना जन्मदिन फिश पार्क में पौधा लगाकर मनाया। एनजीओ के सदस्यों के साथ मिलकर वातावरण को साथ सुथरा रखने के लिए शपथ भी ली। एनजीओ के प्रधान जनक राज शमर ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से लोगों को वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर रामेश शमर, सुभाष महाजन, पंडित रामेश व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें