पटाखों पर देवी-देवताओं की तस्वीरों से भावनाएं आहत
दीपावली पर बिकने वाले पटाखों पर अक्सर देवी देवताओं की तस्वीरों को प्रकाशित किया जाता है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दीनानगर : दीपावली पर बिकने वाले पटाखों पर अक्सर देवी देवताओं की तस्वीरों को प्रकाशित किया जाता है। इसके चलते पटाखे चलने के बाद देवी देवताओं की तस्वीर लोगों के पैरों नीचे कुचल जाती है। इससे ¨हदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उक्त विचार शिवसेना ¨हदुस्तान के जिला चेयरमैन रमन महाजन ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि ऐसा करना देवी देवताओं का अपमान करना है, इसलिए ऐसी पटाखा निर्माता कंपनियों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करते हुए कंपनियों को ऐसे पटाखों को ना बनाने के लिए निर्देश जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार खुशी एवं रोशनी का प्रतीक है, इसलिए इसे आपसी भाईचारे एवं सद्भावना से बनाना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें