मोटरसाइकिल रैली निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश
गुरदासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गुरदासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इसमें पंजाब प्रांत के शहर कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख विनय ने संबोधन करते हुए। उन्होंने कहा कि जैसे भगत ¨सह ने देश के लिए मरना सिखाया उसी तरह स्वामी विवेकानंद ने देश के लिए जीने का संदेश दिया।
स्वामी विवेकानंद जी ने 1893 में शिकागो में हुई धर्मसभा में भारत की संस्कृति, परंपराओं के बारे में पूरी दुनिया को बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत पूरी दुनिया में भाईचारे व विश्व का कल्याण करने के लिए जाना जाता है। स्वामी विवेकानंद ने उस समय पूरे देश में अलख जगाया जिस समय हमारा देश अंग्रेजों से गुलाम था। आज के दिन पूरे पंजाब में देश भर के अलग-अलग कोनों में स्वामी विवेकानंद को अलग अलग ढंग से याद किया जाता है। इसी क्रम में गुरदासपुर में युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय नगर संघचालक डॉ. राजीव अरोड़ा, नगर कार्यवाह मनीष, जिला कार्यवाह विक्रम और नगर कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख योगेश शर्मा उपस्थित रहे।