कैंप में 100 मरीजों का चेकअप
भाटिया अस्पताल में माता प्रकाश कौर की याद में आखों तथा दांतों का नि:शुल्क चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 03:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कादियां : भाटिया अस्पताल में माता प्रकाश कौर की याद में आखों तथा दांतों का नि:शुल्क चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें श्री सुखमणि साहिब जी का भोग डाला गया। कैंप में ओपीडी के लिए डॉक्टर नवनीत ¨सह मिन्हास, डॉक्टर रूबलमीत कौर, डॉक्टर सौम्या शर्मा, डॉक्टर सोनम जुनेजा तथा डॉक्टर हरसिमरनजीत सिहं की टीम विशेष तौर पर उपस्थित हुई। कैंप में 100 मरीजों का चेकअप किया गया और दवाइयां भी दी गई। डाक्टरों की टीम ने बताया कि जिन मरीजों के आप्रेशन होने हैं वे अमृतसर में 12 नवंबर को होंगे। इस अवसर पर नगर कौंसल प्रधान जरनैल ¨सह माहल, मनमोहर ¨सह ओबराए, प्रोफेसर विजय कुमार, नरेन्द्र ¨सह बिल्लू तथा सुमित महाजन भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें