दीवार से टकराई बाइक, साले की मौत, बहनोई घायल
भांजे के शगुन समारोह से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बहनोई गंभीर घायल हो गया।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : भांजे के शगुन समारोह से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई जबकि उनका बहनोई गंभीर घायल हो गया। हादसा बाइक के फिसलने से हुआ।
जानकारी के अनुसार कुलदीप ¨सह के शगुन का समारोह पंजाबी बाग में चल रहा था। उनके मामा रूप लाल पुत्र मंगलदास निवासी नबीपुर और मौसा अश्विनी कुमार शगुन समारोह में आए हुए थे। वहां से दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। अब्बलखैर के पास उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में रूपलाल की मौत हो गई, जबकि अश्विनी कुमार घायल हो गए। शगुन समारोह में भाग लेने आए लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने रूप लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अश्विनी की हालत गंभीर है। हेलमेट नहीं पहने थे दोनों
रूपलाल और अश्विनी कुमार दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि रूपलाल हेलमेट पहने होते तो शायद आज जिंदा होते। समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
सड़क हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन मिलाना शुरू किया। हालांकि इस दौरान शगुन समारोह देखकर वापस जा रहे लोगों ने अपनी गाड़ी रोककर हादसे में घायल मरीज को सिविल अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन आधा घंटा बीत जाने के पश्चात भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में भारी रोष पाया जाने लगा। बाइक के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं तेज रफ्तार होने की वजह से दोनों बाइक चालक जब दीवार से टकराए, तो एक नाली में गिरने की वजह से उनको गहरी चोट लगी। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरे को लोगों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया।