Move to Jagran APP

केवी के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

केंद्रीय विद्यालय शिकार माछिया में 22वां वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 05:33 PM (IST)
केवी के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा
केवी के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, कलानौर : केंद्रीय विद्यालय शिकार माछिया में 22वां वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हो गया। समारोह में विद्यार्थियों व अध्यापकों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया।

loksabha election banner

समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि न¨रदर पाल नेगी, 12वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल शिकार ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव कालड़ा, उप समादेष्टा, 10वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल पहुंचे। समारोह का आगाज स्वागत गान के साथ हुआ। प्राचार्य अनुज कुमार ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत हरित पौध भेंट करते हुए किया एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सत्र 2018-2019 के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों ने खेलकूद में अर्जित की गई उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। विद्यालय के चारों सदनों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक विभाग में गुब्बारा दौड़, मेढक दौड़, चॉकलेट दौड़, केला दौड़, एवं नींबू दौड़ तथा माध्यमिक विभाग के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़ आदि आयोजित की गई। अध्यापकों के लिए 100 मीटर दौड़, तस्तरी संतुलन दौड़, रस्साकसी, धीमी गति की साइकिल दौड़ भी आयोजित की गई।

न¨रदर पाल नेगी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रंजीव महाजन, राजेंद्र बब्बर, ¨प्रस शर्मा, शंकर लाल माली, धीरज व्यास, सुश्री साक्षी, राजवंत कौर, अश्वनी, सर्बजीत, सरजीत, विवेक, सुल्तान ¨सह मीना, जगदीश सुश्री लता तिवारी, हेमंत कुमार, सोनू, ऋतू रानी, सूरज कुमार, अनीता आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.