गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर 22 करोड़ से बनेगा अंडरब्रिज
सांसद सुनील जाखड़ व विधायक ब¨रदरमीत ¨सह पाहड़ा ने शनिवार को गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर क्रा¨सग पर 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले अंडरब्रिज का नींव पत्थर रखा।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सांसद सुनील जाखड़ व विधायक ब¨रदरमीत ¨सह पाहड़ा ने शनिवार को गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर क्रा¨सग पर 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले अंडरब्रिज का नींव पत्थर रखा। इस दौरान लेबर सेल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत ¨सह पाहड़ा भी उपस्थित थे।
नींव पत्थर रखने के बाद सांसद सुनील जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर शहर व बाहर से जो भी लोग आते थे, उनको रेलवे फाटक बंद होने के कारण अक्सर समस्या पेश आती थी। अब इस समस्या का स्थाई हल किया जा रहा है। कैप्टन सरकार द्वारा 22 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रेलवे विभाग को अंडरब्रिज के निर्माण के लिए रकम जमा करवा दी गई है।
जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश भर में विकास कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में खेल स्टेडियम व पार्को का निर्माण किया जा रहा है। शहर में बने फिश पार्क में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर भू¨पदर ¨सह एसई पीडब्ल्यूडी पठानकोट डिवीजन, दर्शन महाजन, एडवोकेट बलजीत ¨सह पाहड़ा, निर्मल ¨सह, अनू गंडोत्रा, हरदीप ¨सह बेदी, अजय वर्मा, केपी पाहड़ा, तरसेम सहोता, परमजीत, गुर¨वदरपाल, सुच्चा ¨सह, हरदयाल ¨सह, अशोक भुट्टो, बल¨वदर ¨सह, रंजू शर्मा, बलदेव ¨सह बंदेशा आदि उपस्थित थे।