Move to Jagran APP

हर बूथ पर महिला मोर्चा होगा सक्रिय : नीति तलवाड़

2019 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका रहने वाली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 07:59 PM (IST)
हर बूथ पर महिला मोर्चा होगा सक्रिय : नीति तलवाड़
हर बूथ पर महिला मोर्चा होगा सक्रिय : नीति तलवाड़

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : 2019 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका रहने वाली है। नव जन्मी बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक सभी के लिए मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। उक्त विचार भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ ने जिला गुरदासपुर में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में संबोधित करते हुए कहे।

loksabha election banner

नीति तलवाड़ ने कहा कि चुनाव में हर व्यक्ति की परीक्षा उसके बूथ पर होती है और बूथ जीतने वाला ही चुनाव जीतता है। इसलिए महिला मोर्चा हर बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं 2019 में भारत को विश्व गुरु बनाने वाली सरकार की सृजना करेंगी। हर बूथ पर महिलाओं को छोटी-छोटी टोलियां संपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए। भारतीय जनता महिला मोर्चा गुरदासपुर की जिलाध्यक्ष अलका महंत ने कहा कि जल्द की मंडल प्रभारियों की नियुक्ती कर बूथ स्तर तक रचना पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेगे। इस मौके पर सोनिया, कुल¨वदर कौर, वंदना, राज कुमारी, सविता, बेबी व अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.