भाजपाई बोले-विनोद खन्ना के अधूरे कार्य करेंगे सनी देओल
भाजपा की तरफ से मशहूर अभिनेता सनी देओल को प्रत्याशी घोषित होने की खुशी में मिशन मोदी अगेन पीएम मंडल गुरदासपुर के कार्यकताओं ने बुधवार को खुशी जताई।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भाजपा की तरफ से मशहूर अभिनेता सनी देओल को प्रत्याशी घोषित होने की खुशी में मिशन मोदी अगेन पीएम मंडल गुरदासपुर के कार्यकताओं ने बुधवार को खुशी जताई। इस दौरान मिशन मोदी के राष्ट्रीय सचिव अशोक वैद्य, पंजाब उपाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र डोगरा, जिला महामंत्री योगेश भण्डारी, हरदेव सिंह बाजेचक, परमजीत सिंह आढ़ती, रजनीश महंत व प्रदेश सचिव हरदीप सिंह रियाड़ विशेष तौर पर उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने कार्यकताओं को आह्वान किया कि आने वाले दिनों में भाजपा प्रत्याशी को गुरदासपुर से बड़ी लीड से विजय बनाया जाएगा। नेताओं ने बताया कि पूरे देश में इस समय भाजपा व मोदी लहर है। गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाकर मोदी को उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। सनी देओल केन्द्र सरकार से बड़ा फंड लाकर गुरदासपुर जिले के विकास में सहायक सिद्ध होंगे और विनोद खन्ना के अधूरे विकास कार्यो को संपूर्ण करेंगे। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रधान अंजू सिंह, युवा मोर्चा प्रधान राहुल खैहर, उपप्रधान चन्द्र मोहन महाजन, रजत महाजन, राकेश काला, विजय बिट्टा, डिक्की सैनी आदि मौजूद थे।