Move to Jagran APP

पराली नहीं जलाकर मिसाल बने हैं अवतार सिंह

कादियां के किसान अवतार ¨सह ने पराली न जलाकर व पुराने औजारों से खेती कर अन्य किसानों के लिए मिसाल बने हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 03:50 PM (IST)
पराली नहीं जलाकर मिसाल बने हैं अवतार सिंह
पराली नहीं जलाकर मिसाल बने हैं अवतार सिंह

संवाद सहयोगी, बटाला : कादियां के किसान अवतार ¨सह ने पराली न जलाकर व पुराने औजारों से खेती कर अन्य किसानों के लिए मिसाल बने हैं। अवतार सिंह ने बताया कि अब वे सब्जियों की खेती नेचुरल तरीके से कर रहे हैं। उम्मीद है कि बंपर पैदावर होगी। धान की फसल की कटाई के लिए कंबाइन व पुराने औजारों का इस्तेमाल किया। परिणामस्वरूप समतल हो गई। उसके बाद सब्जियों की काश्त शुरू दी।

loksabha election banner

अवतार सिंह ने बताया कि उसके तरीके को अब अन्य किसान अपनाने के लिए राजी हो गए हैं। पराली जलाने से वातावरण दूषित हो रहा है। कई तरह की भयानक बिमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। पराली के धुएं से वातावरण में ज्वलनशील गैसें बन रही हैं, जिसका इंसान की ¨जदगी पर नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि खेतीबाड़ी विभाग की तरफ से चलाई जा रही पराली न जलाने की मुहिम को उन्होंने ध्यान से सुना। इसके बाद उन्होंने प्रण किया कि वे कभी अपनी जमीन की पराली नहीं जलाएंगे। इस बार पराली न जलाकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है उनकी पराली न जलाने पर उसके साथ अन्य किसानों जुड़ गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.