मेन बाजार में दिनदहाड़े महिला से मोबाइल छीना
शहर के हनुमान चौक के नजदीक मेन बाजार में पैदल जा रही महिला से एक्टिवा सवार युवक मोबाइल छीनकर भाग गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शहर के हनुमान चौक के नजदीक मेन बाजार में पैदल जा रही महिला से एक्टिवा सवार युवक मोबाइल छीनकर भाग गया। तिब्बड़ी रोड निवासी मनी पत्नी ऋषि ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ बाजार में रविवार दोपहर 1.30 बजे के करीब खरीदारी करने के लिए जा रही थी। जब वह संत क्लाथ शॉप के नजदीक पहुंची तो एक युवक एक्टिवा पर आ रहा था। उसने उनके हाथ से मोबाइल छीन कर हनुमान चौक की तरफ भाग गया। महिला ने बताया कि शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया, लेकिन वह तब तक भाग चुका था। मोबाइल छीनने की जानकारी सिटी थाना गुरदासपुर दे दी गई है। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोषी सीसीटीवी कैमरे में फोटो कैद हो गई है। जल्द की दोषी को पकड़ लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें