मोदी सरकार को हराना मकसद : बख्तपुरा
सीपीआइ (एमएल) लिबरेशन की बैठक यहां प्रदेश सचिव कामरेड गुरमीत सिंह बख्तपुरा की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर : सीपीआइ (एमएल) लिबरेशन की बैठक यहां प्रदेश सचिव कामरेड गुरमीत सिंह बख्तपुरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें लिबरेशन के सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक में लोकसभा हलका गुरदासपुर के उम्मीदवार अश्वनी कुमार हैपी और लिबरेशन के प्रदेश सचिव कामरेड गुरमीत सिंह बख्तपुरा ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य मकसद मोदी सरकार के फांसी राज को हराना है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने भी पंचायत चुनाव में जम्हूरी हक का हनन किया है। इस मौके पर जेमस मसीह भंडाल, कुलवंत सिंह बख्तपुर, अश्वनी कुमार लखनकलां ने भी अपने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें