युवा क्रांति यात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
भाजपा द्वारा सत्ता में आने से पूर्व लोगों से किए गए झूठे वादों एवं भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही युवा क्रांति यात्रा का दीनानगर में कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया।
जागरण टीम, दीनानगर, धारीवाल : भाजपा द्वारा सत्ता में आने से पूर्व लोगों से किए गए झूठे वादों एवं भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही युवा क्रांति यात्रा का दीनानगर में कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया। क्रांति यात्रा का नेतृत्व गुरदासपुर के विधायक ब¨रदरमीत ¨सह पाहड़ा कर रहे थे जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस प्रधान केशव चंद कर रहे हैं। प्रदेश में उनके साथ प्रदेश कांग्रेस यूथ प्रधान अमनदीप ¨सह भी मौजूद थे।
दीनानगर पहुंचने पर सिटी कांग्रेस प्रधान पर¨मदर चौहान उर्फ नीटू ने अपने कार्यालय में अपने संपूर्ण कार्यकर्ताओं एवं वर्करों के साथ स्वागत किया। विधायक व¨रदर मीत ¨सह पाहड़ा ने बताया कि यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को भाजपा की झूठी नीतियों से जागरूक करना है। लोगों से झूठे दावे करके भाजपा ने केंद्र में सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन, अभी तक अपने उन वादों को भी पूरा करने में नाकाम रही, जो उन्होंने चुनावों से पूर्व लोगों से किए थे। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करके लोगों को बांटना चाहती है, जबकि कांग्रेस ने लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करके लोगों में अपनी विशेष पहचान बनाई हुई है। इस मौके पर बलजीत ¨सह पाहड़ा, दीपक भल्ला, हर¨जदर ¨सह, नरेंद्र ¨सह, विनीत गुप्ता, हरनेक ¨सह, व¨रदर गोल्डी, अमृतपाल, अमनप्रीत ¨सह, राजवीर ¨सह, अख्तियार ¨सह सहित दीनानगर के कांग्रेसी वर्कर एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
उधर, धारीवाल में युवा क्रांति रैली का कंवरप्रताप ¨सह बाजवा प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब प्रधान अमरप्रीत ¨सह लाली, गुर¨पदर ¨सह माहल इंचार्ज जिला गुरदासपुर, सरपंच दियाल ¨सह, सरपंच दिलबाग ¨सह, गौतम खोसला, विक्रम खुंडा, परमजीत ¨सह, सरपंच म¨नदर ¨सह, सरपंच अशोक खोखर, सर्वपाल कौर सोहल, जस¨मदर ¨सह, मनजीत पंच, अमरजीत कौर, हर¨वदर ¨सह, तल¨वदर ¨सह, बल¨जदर ¨सह, दिलबाग ¨सह, निर्मल ¨सह आदि उपस्थित थे।