लोकसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस निभाएगी अहम भूमिका : पाहड़ा
मिशन 2019 के चुनाव में यूथ काग्रेस अहम भूमिका निभाते हुए पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाएगी।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : मिशन 2019 के चुनाव में यूथ काग्रेस अहम भूमिका निभाते हुए पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाएगी। उक्त दावा यूथ काग्रेस के लोक सभा हलका गुरदासपुर के प्रधान व हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने यूथ नेताओं और वर्करों की बैठक को संबोधित करते किया। बैठक में यूथ काग्रेस के हलका प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा भी विशेष रूप से शामिल हुए।
विधायक पाहड़ा ने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि मोदी सरकार केवल जुमलों की सरकार है। पिछले पाच साल के दौरान लोगों पर नोटबंदी, जीएसटी जैसे कई गलत फैसले थोपे गए हैं, जिसने देश की जनता को आर्थिक रूप से बहुत कमजोर किया है। अब लोग राहुल गाधी को देश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने हमेशा यूथ पर विश्वास दिखाया है, जिससे काग्रेस लगातार मजबूत होकर सामने आ रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में काग्रेस ने बडे़ स्तर पर यूथ को टिकटें दी थी, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी यूथ काग्रेस अहम भूमिका निभाएंगी। हलका प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब का सर्वपक्षीय विकास हो रहा है। चुनावी वादों को लगातार पूरा करने से जनता काग्रेस के साथ जुड़ी है। जिससे पार्टी उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी।