कांग्रेस सरकार विकास की सरल योजनाएं लागू कर रही : बाजवा
पंजाब पिछले कई सालों से आर्थिक व औद्योगिक विकास में पिछड़ा हुआ है।
संवाद सूत्र, काहनूवान : पंजाब पिछले कई सालों से आर्थिक व औद्योगिक विकास में पिछड़ा हुआ है। पिछली सरकार की लोक मारू नीतियों ने पंजाब को आर्थिक व उद्योग पक्षों काफी अनदेखा कर रखा था। अब कांग्रेस सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए नई व सरल विकास योजनाएं लागू कर रही हैं। उक्त विचार विधायक फतेहजंग ¨सह बाजवा ने सठियाली में अमर रिजोर्ट के उद्घाटन दौरान कहे। उन्होंने कांग्रेसी नेता सरुप ¨सह, बलराज ¨सह, मोहन ¨सह धंधल, जगतार ¨सह की उपस्थिति में कहा कि गांवों में छोटे व आत्म निर्भर धंधों की जरूरत है। इनमें मिनी शैलर, छोटे पैलेस, सैल्फ हेल्प ग्रुपों जैसे कारोबार मुख्य है।
उन्होंने कहा कि सरुप ¨सह ने अमर रिजोर्ट का निर्माण करके हलके के लोगों के होने वाले छोटे मोटे समाजिक व परिवारिक कार्यो के लिए रास्ता आसान किया है। उन्होंने कांग्रेसी वर्करों को कहा कि वे पंजाब में आने वाली पंचायती चुनावों के लिए कमर कस लें। इस मौके पर कुलबीर ¨सह, दर्शन ¨सह, कुलदीप ¨सह, जसजीत ¨सह, बलराज ¨सह, बल¨जदर ¨सह, परमजीत ¨सह, सुखवंत ¨सह, द¨वदर ¨सह उपस्थित थे।