सावधान कहीं रंग से बदरंग न हो जाए आपके चेहरे
होली पर खेले जाने वाले रंग तो चेहरे पर अच्छे लगते हैं मगर ये रंग सावधानी नहीं रखने पर आपके चेहरे की सुंदरता भी खराब कर सकते हैं।
अशोक कुमार, गुरदासपुर
होली पर खेले जाने वाले रंग तो चेहरे पर अच्छे लगते हैं, मगर ये रंग सावधानी नहीं रखने पर आपके चेहरे की सुंदरता भी खराब कर सकते हैं। रंगों में केमिकल्स होते हैं और इनसे त्वचा और बाल खराब हो सकते हैं। आप चाहें लाख कोशिशें कर लें होली के दिन आपके बालों और त्वचा को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। होली पर रंगों से चेहरे व शरीर के बचाव के लिए दैनिक जागरण ने सिविल अस्पताल के चमड़ी के रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार से बातचीत की।रंग बिगड़ सकते हैं सुंदरता : डॉ. अशोक
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रंगों के अंदर केमिकल्स होते हैं, जो चेहरे व शरीर को नुकसान करते हैं। होली पर कोई दूसरा व्यक्ति कैसे रंगों का इस्तेमाल कर रहा है ये पता नहीं चलता है। पानी में घुलने वाले रंगों में ज्यादा केमिकल्स होते हैं। वहीं कई व्यक्ति रंग में डीजल व ग्रीस का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। इस वजह से आपकी त्वचा लंबे समय तक खराब हो सकती है। इससे बचने के लिए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे करें बचाव
-रंग खेलने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं।
-चेहरे और हाथों पर सन्सक्रीन लगाएं।
-चेहरे के लिए खीरे का उपयोग करें। आलू के टुकड़े को काट कर इसे फ्रिज में रख दें और प्रयोग करें।
-नाखूनों पर गाढ़े रंग का नेल पॉलिश लगा सकते हैं, जिससे रंग अंदर नहीं जाए।
-सनस्क्रीम लगाने से भी त्वचा कुछ हद तक बची रहेगी। इस सबसे आप काफी हद तक अपने आप को केमिकल्स से बचा सकते हैं।
-साबुन की जगह सिंथेटिक डिटर्जेट का इस्तेमाल करें। इसका पीएच लेवल साबुन से कम होता है।
-रंग निकालने के लिए मस्लिन क्लोथ का प्रयोग भी किया जा सकता है। फिर भी ऐसा हो सकता है कि आपको चहरे और स्किन में जलन हो। इसके लिए आप खीरा इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा जलन होने पर तुरंत किसी चिकित्सक को दिखाएं
हो सके तो हर्बल रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। वहीं चेहरे पर रंग की वजह से जलन या कोई दिक्कतें आ जाती हैं। इसके लिए तुरंत किसी चिकित्सक को दिखाएं।