चड्ढा शुगर मिल ने जारी नहीं किया किसानों को कैलेंडर न हो रही पेमेंट
गांव कीड़ी अफगाना स्थित चड्ढा शुगर मिल में गन्ना खरीद शुरू हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद मिल ने किसानों के लिए कैलेंडर जारी नहीं किया है।
विनय कोछड़, कीड़ी अफगाना, (गुरदासपुर)
गांव कीड़ी अफगाना स्थित चड्ढा शुगर मिल में गन्ना खरीद शुरू हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद मिल ने किसानों के लिए कैलेंडर जारी नहीं किया है। क्षेत्र के 90 गांवों के 9 हजार किसान शुगर मिल को गन्ना सप्लाई करते हैं। कैलेंडर जारी न होने और पेमेंट न मिलने से किसानों में मिल प्रबंधन के खिलाफ रोष है। गन्ना उत्पादकों का कहना है कि मिल में उन्हें एक पर्ची थाम दी जाती है जिसमें नाम व पता और गन्ना सप्लाई किए जाने का जिक्र होता है। उनके गन्ने के पैसे भी जारी नहीं किए गए। मिल पर किसानों का लाखों रुपये बकाया खड़ा हो गया है। अनुमान के मुताबिक इस बार मिल को 90 लाख क्विंटल गन्ना सप्लाई होगा।
पिराई का सीजन शुरू होने पर शुगर मिल को गन्ना खरीद के लिए किसानों को कैलेंडर जारी करना होता है। इस कैलेंडर में गन्ने की किस्म, समर्थन मूल्य, किसान का नाम व पता, गन्ने को किस माह सप्लाई करना है आदि की जानकारी होती है। गन्ना उत्पादक किसानों का आरोप है कि अभी तक उन्होंने जितना गन्ना मिल को सप्लाई किया है, उस बारे में मिल की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। गौरतलब है कि चड्ढा शुगर मिल में पांच जिलों के किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर और जालंधर जिलों के किसान इनमें शामिल हैं।
दो सीजन का पैसा है बकाया
किसान जसबीर ¨सह ने बताया कि उन्होंने मिल को 500 क्विंटल गन्ना सप्लाई किया है। अभी तक उन्हें उसकी अदायगी नहीं की गई है। उन्हें मिल से करीब दो लाख रुपये लेने हैं। गांव पेड़ के किसान सुख¨वदर का कहना है कि उसने मिल को 10 हजार क्विंटल गन्ना सप्लाई किया है। 30 लाख रुपये मिल प्रबंधन पर बकाया है। मिल को दोबारा शुरू हुए करीब एक महीना हो गया है लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं की गई है। जरूरी होता है कैलेंडर जारी करना : कृषि अधिकारी
कृषि अधिकारी डॉ. गुरबख्श ¨सह का कहना है कि नियम के मुताबिक प्रत्येक शुगर मिल को सीजन की शुरुआत में किसानें को कैलेंडर जारी करना होता है। इससे किसान के पास मिल को सप्लाई गए गन्ने का रिकॉर्ड रहता है। काम चल रहा है जल्द करेंगे जारी : प्रबंधन
'यह सही है कि अब तक मिल ने किसी किसान को कैलेंडर जारी नहीं किया है। इस पर काम चल रहा है। जल्द ही किसानों को कैलेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
-मनीष पाल, यूनिट हेड, चड्ढा शुगर मिल।