आप ने पीटर मसीह को गुरदासपुर के रण में उतारा
लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गुरदासपुर संसदीय सीट से पीटर मसीह चीदा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गुरदासपुर संसदीय सीट से पीटर मसीह चीदा को अपना प्रत्याशी बनाया है। फतेहगढ़ चूड़ियां के रहने वाले पीटर सात साल से राजनीतिक में सक्रिय हैं। आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उनके नाम की घोषणा की। वे 2014 में भी वे सर्व जन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है। फतेहगढ़ चूड़िया क्षेत्र में अपना निजी स्कूल संचालित करते हैं। इसके अलावा उनका गाड़ियों बेचने और खरीदने का कारोबार भी है। वर्ष 2018 से वे आम आदमी पार्टी के विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे। पार्टी के लिए उनकी सेवाओं को देखने के बाद अब उसका इनाम दिया गया है। पीटर का कहना है कि गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार, नशा और शिक्षा के स्तर को सही करने जैसे मुद्दों पर ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। काग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने आम वर्ग की लूट की है। आम आदमी पार्टी लोगों की मुश्किलों को हल करने के लिए ही बनाई गई है। उन्होंने साथ ही उन पर विश्वास जताने के लिए अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। वे चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। टिकट की घोषणा होने के बाद से उनके घर पार्टी वर्कर बधाई देने पहुंच रहे हैं।