धान की फसल की 871.24 करोड़ रुपये की हुई अदायगी
जिले में 12 नवंबर तक 581400 मीट्रिक टन धान की आमद हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 04:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिले में 12 नवंबर तक 581400 मीट्रिक टन धान की आमद हुई। इसमें से 580725 मीट्रिक धान की चुकाई हो चुकी है व 871.24 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है, जो 89.61 फीसद बनती है। उक्त जानकारी डीसी विपुल उज्जवल ने दी।
डीसी ने बताया कि पनग्रेन ने 203334, मार्कफैड ने 126503, पनसप ने 11500, वेयरहाउस ने 58150, पंजाब एग्रो ने 55715 व प्राइवेट एजेंसियों ने 22023 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जिले की 93 मंडियों में 7 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान की फसल आने की संभावना है। पिछले साल 6 लाख 75 हजार मीट्रिक टन की धान की फसल आई थी। किसानों को फसल के अवशेष न जलाने की डीसी ने अपील की। कहा कि खेत में पड़े अवशेष को आग लगाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति घटती है और वातावरण भी दूषित होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें