पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाए सरकार : प्रेम चंद
भारतीय मूल निवासी फ्रंट के जिला प्रधान प्रेम चंद अत्री ने केंद्र की मोदी सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगाने का मांग की है।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : भारतीय मूल निवासी फ्रंट के जिला प्रधान प्रेम चंद अत्री ने केंद्र की मोदी सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगाने का मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं, वहीं तेल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। ट्रकों के भाड़े, बसों के किराये बढ़ जाएंगे।
जिला प्रधान प्रेम चंद अत्री ने कहा कि किसान माल ढोने, पंप चलाने में डीजल का अधिक प्रयोग करते हैं। नतीजन फल, सब्जिया समेत पशुओं का चारा महंगा हो जाएगा। यह सब केंद्र सरकार की गलत नीतियों से हो रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण कारोबार भी प्रभावित होता और कई वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे।